अलीगढ़

मण्डलायुक्त 05 सितम्बर को सम्पूर्ण समाधान दिवस समेत विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के साथ ही विभिन्न निरीक्षण

अलीगढ़ आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ ओम प्रकाश आर्य द्वारा शनिवार 05 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से जनपद अलीगढ़ की किसी एक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के साथ ही विभिन्न निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव ने प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मण्डलायुक्त द्वारा अटल आवासीय विद्यालय एवं अस्थाई गौ-आश्रय स्थल टमकौली, अस्थाई गौ-आश्रय स्थल, जल एवं ग्राम पंचायत ओगर नगला राजू, विकासखण्ड चण्डौस में जनचौपाल व गोवर्धन, डिजिटल लाइब्रेरी और पंचायत भवन का निरीक्षण, ग्राम ओगर नगला राजू में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) और सूतमील चौराहे से भांकरी तक चार लेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!