सीएम ग्रिड रघुवीरपुरी से फायर ब्रिगेड तक सड़क निर्माण का नगर आयुक्त ने किया भौतिक सत्यापनक₹
₹26.10 करोड़ की लागत से बनने वाली वर्ल्ड क्लास सड़क निर्माण में मानक, गुणवत्ता, निर्माण सामाग्री और सुरक्षा उपकरणों का लिया नगर आयुक्त ने जायज़ा

खैर रोड सड़क निर्माण की धीमी गति पर नगर आयुक्त का एक्शन-नोटिस के बाद भी कार्य में प्रगति नही होने पर एजेंसी पर नगर आयुक्त ने लगाया 20 लाख का जुर्मानामुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) सी.एम. ग्रिड्स के अंतर्गत अलीगढ़ में फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 26 करोड़ 10 लाख की लागत से वार्ड नं0 08 व 69 में रघुवीर पुरी में मेन रोड पर सत्यप्रकाश के आवास से गूलर रोड फायर स्टेशन गेट के सामने तक 1.340 किलोमीटर लम्बी सड़क को शहर की वर्ल्ड क्लास सड़क के रूप में बनाये जाने के नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का नगर आयुक्त ने भोतिक सत्यापन करते हुए कार्यदाई एजेंसी मैसर्स पीपीएस बिल्डर्स को निर्माण स्थल के चारों ओर सुरक्षा की दृष्टिगत अतिरिक्त बैरिकेट्स लगाने और आगामी 15 जून तक निर्धारित डिजाइन के अनुसार कवर्ड नाला निर्माण कार्य तेज़ी से अतिरिक्त टीम लगाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए तो वही ख़ैर रोड पर सड़क निर्माण कार्य अंतर्गत पोल फिटिंग आदि कार्यों में बार-बार निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं होने पर नगर आयुक्त ने 20 लाख रु का जुर्माना कार्यदायी एजेंसी/ठेकेदार मैसर्स पीपीएस बिल्डर्स पर लगाया हैगुरुवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण विभाग के अभियंताओं व कार्यदाई एजेंसी के साथ सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद योगेश सिंघल व अन्य नागरिकों ने नगर आयुक्त को सड़क निर्माण अंतर्गत कवर्ड नाला निर्माण में जगह जगह नाला खुला छोड़ने व एजेंसी द्वारा जल निकासी के लिए लगाए गए पंप को नियमित नहीं चलने के संबंध में नगर आयुक्त को अवगत कराया। मौके पर नगर आयुक्त मसूदाबाद होली चौक से रघुवीरपुरी मंदिर तक पैदल निरीक्षण करते हुए स्थानीय नागरिकों और पार्षद को आश्वस्त किया कि अगले 7 दिनों में निर्धारित मानक और गुणवत्ता के अनुसार नाले को कबर्ड किया जाएगा और अगले 15 जून तक इस समस्त नाला निर्माण कार्य को भी पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर नगर आयुक्त ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम को नियमित रूप से यहां पर एजेंसी द्वारा लगाए गए पंप सेट को चलाने की निगरानी करने के निर्देश दिए।
ख़ैर रोड पर धीमी प्रगति पर जुर्मानालगभग 29 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या 11, 15 एवं 34 में हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक लगभग 2.56 किलोमीटर लंबी आधुनिक सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्धारित अवधि में सड़क के मध्य में स्थापित की जाने वाली आधुनिक स्ट्रीट लाइटों हेतु फाउंडेशन पर पोल फिटिंग कार्य शुरू नही होने व प्रोजेक्ट पूर्ण करने में धीमी गति व लापरवाही बरतने पर ठेकेदार के विरुद्ध ₹ 20 लाख का जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई नगर आयुक्त द्वारा की गई।नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत इस सड़क के निर्माण को वर्ल्ड क्लास सड़कों की तरह कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है निरीक्षण में सड़क निर्माण तेजी से किया जाता हुआ पाया गया। कार्यदाही एजेंसी को सड़क पर सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त बैरिकेट्स और उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही साथ इस सड़क निर्माण के अंतर्गत कराए जाने वाले कवर्ड नाला निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 15 जून की डेडलाइन निर्धारित की गई है।नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम का लक्ष्य है कि ख़ैर रोड व रघुवीरपुरी सड़क को भी वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाए। ये सड़क पुराने शहर की बेहद महत्वपूर्ण सड़क है।



