मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के सौजन्य से स्केटिंग समर कैंप का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल और जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने किया

मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के सौजन्य से स्केटिंग समर कैंप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल और जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने किया। अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा स्केटिंग खेल बहुत ही रोमांचकारी खेल है। जिला महासचिव मजहर उल कमर ने कहा स्केटिंग खिलाड़ियों को अपने खेल का निरंतर अभ्यास करना चाहिए।अलीगढ़ के स्केटिंग खिलाड़ी हमेशा ही अलीगढ़ का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन करते है।
महासचिव प्रदीप रावत ने कहा समर कैंप 20 मई से 25 जून तक चलेगा।आज समर कैंप में 03 वर्ष प्ले ग्रुप के स्केटिंग खिलाड़ियों से लेकर सीनियर वर्ग के स्केटिंग खिलाड़ियों ने स्केटिंग कैंप में प्रतिभाग किया। नए स्केटिंग खिलाड़ियों ने स्केट पर स्टैंडिंग पोजीशन में बैलेंस करने का अभ्यास किया। स्केटिंग खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार से स्केटिंग पर प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम स्केटिंग खिलाड़ियों ने शॉर्ट रेस, लॉन्ग रेस,टाइम ट्रायल, जिक जेक, स्केटिंग म्यूजिकल कोन, बेक रेस, स्केटिंग खो-खो आदि का खिलाड़ियों ने अभ्यास कर आनंद लिया। स्केटिंग समर कैंप के अवसर पर डॉ नीलम पाराशर, रिंकू दिक्षित , रजनीश जैन, वंशिका चौहान, अंशु कालरा, नितेश सिंह उपस्थित रहे हैं।



