अलीगढ़

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चोब सिंह के नाम से नगला ढ़क पंचायत घर का हुआ नामकरण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गौरव गाथाएं पंचायतघर, स्कूल एवं कॉलेजों में सुनाई जाएं

अलीगढ़/हाथरस : नगला ढ़क की भूमि स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्य प्रसूता है। एक ही परिवार से पॉच स्वतंत्रता सेनानी इस गॉव ने दिये हैं, यह भूमि वंदनीय है।उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविन्द जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी मुंशी चोब सिंह के नाम से नगला ढ़क पंचायत घर के नामकरण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी आजादी की लड़ाई की गौरवगाथा से अनभिज्ञ है, इसलिए जरूरी है कि इनकी गाथाएं पंचायतघर, स्कूल एवं कॉलेजों में सुनाई जाएं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 सिकन्दराराऊ विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह राणा ने मुंशी चोब सिंह के नाम पर स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की और आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही परिवार से पॉच स्वतंत्रता सेनानी होना मेरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने ग्राम प्रधान भूपेन्द्र सिंह कुशवाह को आश्वस्त किया कि अब इस क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह ने हाथरस जनपद के स्वतंत्रता संग्राम पर और शोध करने की बात कही।

आजादी के अमृत महोत्सव के समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने अलीगढ़ की तरह हाथरस के स्वतंत्रता सेनानियों की भी चित्र प्रदर्शनी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शित कराने की घोषणा की। इस अवसर पर चोब सिंह परिवार के अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैद्य भूदेव वर्मा, महावीर सिंह, श्रीमती रामप्यारी देवी तथा श्रीमती उर्मिला देवी की आजादी के संग्राम में योगदान संबंधी पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार से धर्मवीर सिंह, रघुवीर सिंह एडवोकेट, उदय वीर सिंह, विनय कुमार शर्मा, बसंत बंसल, देवेन्द्र प्रताप गौतम, संघ प्रचारक शिव कुमार गॉधी, जितेन्द्र राजपूत, श्रीमती रजनी तौमर, श्रीमती लक्ष्मी शाक्य, श्रीमती रितु, श्रीमती सुमन वर्मा, श्रीमती शैल वर्मा, वैभव सिंह कुशवाह, शीलेन्द्र प्रधान जी, महेन्द्र सिंह नेताजी, प्रकाशवीर कुशवाह, रामभरोसी, डा0 माधव सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव सुशील कुमार द्वारा एवं ग्राम प्रधान भूपेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!