अलीगढ़कृषि

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना’’ तहत जवाहर पार्क में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पानी बचाने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाये रखने का आव्हान किया

अलीगढ़ ‘राष्ट्रीय कृषि विकास योजना” वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को राजकीय उद्यान जवाहर पार्क में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष केवीके छेरत, डॉ0 एके सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक उद्यान, राम स्वरूप शर्मा सेवा निवृत्त उद्यान निरीक्षक द्वारा कृषको को प्रशिक्षित दिया गया।डॉ0 एके सिंह ने जिले में ”राष्ट्रीय कृषि विकास योजना” के अन्तर्गत चल रहे औद्यानिक कार्यक्रमों एवं अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तार से जानकारी देते हुए 

उन्होंने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से ताजे फल व सब्जी पैदाकर स्वयं के साथ दूसरों को भी स्वस्थ्य बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए किसान भाईयों को प्रोत्साहित किया कि वह इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। उन्होंने ”राष्ट्रीय कृषि विकास योजना” के सम्बन्ध में उसके लाभ एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कृषकों से अपेक्षा की कि सिंचाई जल की उपलब्धता को देखते हुए अधिक से अधिक कृषकगण अपने प्रक्षेत्रों पर माइक्रो इरीगेशन सिस्टम की स्थापना करायें। इसके अतिरिक्त औद्यानिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत कृषि क्रियाओं का अपनाएं। डॉ0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने औद्यानिक फसलों में जैविक खेती को बढ़ावा देने, उसके लाभ एवं भूमि के बिगड़ते मृदा स्वास्थ्य को प्राकृतिक एवं जैविक रूप से सुधारने के लिए रसायनिक उर्वरकों, कीटनाशक एवं रसायनों के स्थान पर जैविक उर्वरको एवं रसायनों के प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने कृृषकगण को अपना स्वयं का जैविक रसायन तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा कर जैविक रसायन बनाने की विधि से अवगत कराया। अन्त में वारिस अली वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ने विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं उन पर अनुमन्य अनुदान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं किसान भाईयों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संजीव चौधरी वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, ललित गौड, यश कुमार एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

 

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!