श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु सनातन जागृति पद यात्रा का आयोजन
गंगा तट स्थित अत्रि ऋषि की तपोभूमि श्री सिद्ध बाबा धाम जरगाव आश्रम से रामघाट गंगा मैया के दर्शन कर प्रारंभ होगी

गंगा तट स्थित अत्रि ऋषि की तपोभूमि श्री सिद्ध बाबा धाम जरगाव आश्रम से रामघाट गंगा मैया के दर्शन कर प्रारंभ होगी।
यह यात्रा 5 जून 2026 को रामघाट जरगांव स्थित आश्रम से प्रारंभ हो कर अलीगढ़ जिला होती हुई 6 जून 2026 को श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंचेगी। यात्रा में जगतगुरु समेत अनेकों संत शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्री कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति का जय घोष और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। यात्रा स्वामी श्रीकांता आचार्य जी महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही है। इसमें बिहार,बंगाल,उड़ीसा,झारखंड,हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र, समेत 15 राज्यों के श्रद्धालु शामिल होंगे यात्रा में लगभग 400 श्रद्धालु आ रहे हैं।दो दिवसीय यात्रा के दौरान लगभग 30 स्थान पर स्वागत एवं नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी।
5 जून 2026 को,शाम 5:00 बजे,यात्रा पी ए सी रामघाट रोड अलीगढ़ पर आएगी।क्वार्सी चौराहे से होती हुई,मीनाक्षी पुल,मदार गेट, सासनी गेट से आगरा रोड पर शाम 7 बजे स्थान गौरी गार्डन आगरा रोड अलीगढ़ पर रात्रि प्रवास होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन संतों के साथ मनाया जाएगा। 6 जून 2026 को प्रातः 5:00 बजे से चलकर मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर मथुरा पहुंचेगी। मथुरा स्थित सलेमपुर केडीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पर भव्य संतों का सम्मेलन होगा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा दर्शन करने के उपरांत यात्रा पूरी होगी। इस अवसर पर गौरव अग्रवाल,राजेश प्रजापति राजेंद्र गुप्ता राजू,विक्की वार्ष्णेय,मोंटू शर्मा, भूपेंद्र प्रजापति,रुद्र शर्मा,कृष्ण प्रजापति, संदीप कुमार,राम कुमार आदि मौजूद रहे।



