
अलीगढ़: जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सितंबर माह का किसान दिवस अब 23 सितंबर को पूर्वाह्न 11ः30 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। पूर्व निर्धारित 16 सितंबर की तिथि को अपरिहार्य कारणों से किसान दिवस स्थगित कर दिया गया है।जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि किसान दिवस में किसानों की समस्याओं, शिकायतों एवं कृषि संबंधी विषयों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। किसानों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे 23 सितंबर को समय से विकास भवन सभागार पहुंचकर किसान दिवस में प्रतिभाग करें और अपनी समस्याएं एवं सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष रखें।



