अलीगढ़

दो कस्तूरबा विद्यालयों में रोटी मेकर जल्द होंगी चालू

खैर और अतरौली की प्रभारी को भविष्य के लिए दी कठोर चेतावनी

अलीगढ़कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रोटी मेकर मशीनों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि जिले के सात विद्यालयों के लिए मार्च 2026 में जेम पोर्टल से रोटी मेकिंग मशीनें खरीदी गई थीं। इनमें धनीपुर, गोंडा, इगलास, लोधा और टप्पल में मशीनें चालू हैं, जबकि खैर और अतरौली में विद्युत कनेक्शन व पृथक फिटिंग के अभाव में मशीनें संचालित नहीं हो पा रही थीं।
बीएसए के अनुसार दोनों विद्यालयों में विद्युत लाइन और मशीन की फिटिंग का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर मशीनें चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन तैयार करने के समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर गैस चूल्हों से रोटियां तैयार कराई जाती हैं। अधिक विद्युत भार के कारण मशीनों को जनरेटर से चलाना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी 13 कस्तूरबा विद्यालयों में भोजन गैस चूल्हों और रोटी मेकिंग मशीनों से तैयार कराया जा रहा है। पारंपरिक चूल्हे या उपलों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। छात्राओं को राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्धारित मैन्यू के अनुसार भोजन और जलपान उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। नाश्ते में 200 मिलीलीटर दूध के साथ छात्राओं की पसंद के अनुसार एक अंडा अथवा दो केले और निर्धारित नाश्ता दिया जाता है। रोटी मेकिंग मशीन के संचालन के मामले में खैर और अतरौली की वार्डेन, प्रभारी को भविष्य के लिए कठोर चेतावनी दी गई है और अग्रिम आदेशों तक मानदेय अवरुद्ध करने की कार्रवाई की गई है। सभी विद्यालयों को निर्धारित मैन्यू के पालन और भोजन व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
—–

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!