अलीगढ़

09 अक्टूबर से, 22 अक्टूबर तक शास्त्रीय परंपरा से होगा श्री कृष्ण लीला का 54 वाँ मंचन

54 वाँ श्री कृष्ण लीला महोत्सव का आगाज 9 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक चिरंजी लाल इंटर कॉलेज आगरा रोड़ पर किया जाएगा।

एक मात्र अलीगढ़ में होता है श्रीकृष्ण लीला का भव्य आयोजन
अलीगढ़ – अलीगढ़ शहर में विगत सालों से श्री कृष्ण लीला का मंचन होता रहा है। जिसमें आगामी 54 वाँ श्री कृष्ण लीला महोत्सव का आगाज 9 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक चिरंजी लाल इंटर कॉलेज आगरा रोड़ पर किया जाएगा। इस विषय में आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन कमेटी की ओर से निजी होटल में किया गया। जहाँ श्री कृष्ण लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री कृष्ण लीला स्थल को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। और इस बार सजावट को आधुनिक तरीक़े से किया गया है।

मीडिया प्रभारी डॉ गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि 14 लीलाओं का मंचन इस बार किया जा रहा है। जिसमे सबसे ज्यादा भव्य 56 भोग होली लीला , गोरा कुम्हार लीला , सक्कुबाई लीला खास होने वाली है।
आयोजन समिति के संस्थापक सदस्य/महामंत्री श्री प्रेम प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि 1971 से लगातार 2026 तक 54 वाँ श्री कृष्ण लीला का आयोजन किया जाना है। अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहा कि जनता से अनुरोध किया कि लीला स्थल में मादक पदार्थों का सेवन पूर्ण रूप से वैध रहेगा। रात में श्री कृष्ण लीला का मंचन होगा तो सुबह चैतन्य महाप्रभु की लीला होगी। मंडली के कलाकार पूरी शास्त्रीय परंपरा के अनुसार कृष्णलीला का मंचन करेंगे।
प्रेसवार्ता में अध्यक्ष आशुतोष वार्ष्णेय, महामंत्री प्रेम प्रकाश माहेश्वरी, राजेश सडकोड़ा, डॉ गोविन्द माहेश्वरी( मीडिया प्रभारी) संजय जी किराना, पवन शर्मा, सतीश ज़ी बिजली,मधुर राठी,जुगल किशोर ज़ी, सिब्बो ज़ी सीमेंट, राजीव माहेश्वरी आदि मौजूद रहें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!