अलीगढ़

कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए मलखान सिंह जिला चिकित्सालय 08 मई को स्क्रीनिंग शिविर

05 वर्ष तक के श्रवण बाधित बच्चे कराएं स्क्रीनिंग

अलीगढ़: जिले के श्रवण बाधित बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराने के लिए बच्चों का स्क्रीनिंग शिविर मलखान सिंह जिला चिकित्सालय सभागार में 08 मई को आयोजित किया जाएगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित श्रवण बाधित बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना से लाभान्वित किया जाता है। योजनान्तर्गत निदेशालय द्वारा प्रति बच्चा 06 लाख रूपये की धनराशि चयनित इमपैनल्ड हॉस्पीटल को कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए दी जाती है। योजना के अन्तर्गत 05 वर्ष तक के श्रवण बाधित बच्चों की निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की जाती है। आवेदन के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र, फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, वार्षिक आय शासन द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा की आय सीमा के दो गुने से अधिक न हो, आधार कार्ड आदि की छायाप्रति संलग्न की जाती है।उन्होंने जिले के श्रवण बाधित बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि जिनको अपने श्रवण बाधित बच्चे का कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी करानी है वह 08 मई को मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, वार्षिक आय शासन द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा की आय सीमा के दो गुने से अधिक न हो, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं अपने श्रवण बाधित बच्चे के साथ शिविर में उपस्थित होकर बच्चे का स्क्रीनिंग कराना सुनिश्चित करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!