अलीगढ़

इन्फ्लुएंजा एच1एन1 से निपटने को स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार

जांच से उपचार तक पुख्ता इंतजाम

अलीगढ़ : जिले में इन्फ्लुएंजा एच1एन1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की हैं। संक्रमित एवं संदिग्ध मरीजों की समय से पहचान, जांच, उपचार और आवश्यकतानुसार आइसोलेशन की प्रभावी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में इन्फ्लुएंजा एच1एन1 के 9 धनात्मक मरीज चिन्हित हैं, जबकि इस बीमारी से किसी भी मृत्यु की सूचना नहीं है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेसध्सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के लक्षण वाले मरीजों की पहचान और जांच पर विशेष फोकस किया जा रहा है। चिकित्सा इकाइयों की ओपीडी में आने वाले ऐसे मरीजों को चिन्हित कर शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कैटेगरी ए, बी और सी में वर्गीकृत करते हुए उपचार की व्यवस्था की गई है। लक्षण पाए जाने पर मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार के लिए तत्काल निकटतम स्वास्थ्य इकाई पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।संदिग्ध मरीजों की जांच की पुख्ता व्यवस्था:सीएमओ ने बताया कि इन्फ्लुएंजा एच1एन1 की जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बीआरडीएल लैब स्थापित है, जहां इन्फ्लुएंजा ए एवं बी की जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिले की चिकित्सा इकाइयों में इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेसध्सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन श्रेणी के मरीज मिलने पर उनके नेजल/थ्रोट स्वैब सैंपल वीटीएम में कोल्ड चेन सुरक्षित रखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज की बीआरडीएल लैब में जांच के लिए भेजना सुनिश्चित किया जा रहा है।वहीं, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में एच1एन1 जांच के लिए बीएसएल-2 एवं बीएसएल-3 लैब की सुविधा उपलब्ध न होने की स्थिति में संदिग्ध मरीजों के सैंपल जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित बीएसएल-3 लैब में जांच के लिए भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बीएसएल-2 लैब को भी इन्फ्लुएंजा एच1एन1 की जांच के लिए क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।10 बेड का अलग वार्ड, जेएन मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का आइसोलेशन:मरीजों के उपचार एवं निगरानी के लिए मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में इन्फ्लुएंजा एच1एन1 के लिए अलग से 10 बेड का वार्ड स्थापित किया गया है। इसके साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 10 बेड और जेएन मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। सभी चिकित्सा इकाइयों को इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेसध्सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन मरीजों की पहचान, सैंपलिंग और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।दवाओं, उपकरणों और चिकित्सकीय टीम की भी पर्याप्त उपलब्धता:मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में एच1एन1 मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां एवं लॉजिस्टिक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं और वार्ड में मरीजों की देखभाल के लिए चिकित्सकीय टीम की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में इन्फ्लुएंजा ए/बी के मरीजों के उपचार एवं जांच के लिए आवश्यक कैप्सूल टेमीफ्लू, पीपीई किट, वीटीएम, एन-95 मास्क, सर्जिकल मास्क, ग्लव्स सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा जोर मरीजों की समय से पहचान, आवश्यक जांच, शीघ्र उपचार और संक्रमण की रोकथाम पर है। आमजन को भी इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेसध्सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतते हुए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही आशा एवं एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से बचाव के उपायों के प्रति भी जन-जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!