स्ट्रीट डॉग के प्रभावी प्रबंधन की दिशा में महापौर व नगर आयुक्त की बड़ी पहल-
महापौर व नगर आयुक्त सहित पार्षदों ने दो डॉग कैचर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किए रवाना

महापौर व नगर आयुक्त सहित पार्षदों ने दो डॉग कैचर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किए रवानानगरीय क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स के प्रभावी प्रबंधन एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सतत प्रयासों से नगर निगए ने लगभग 19 लाख की लागत से दो आधुनिक डॉग कैचर वाहनों का क्रय किया है। इन वाहनों को बुधवार शाम महापौर एवं नगर आयुक्त ने विधिवत पूजा अर्चना हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित ये विशेष दोनो वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आवारा स्ट्रीट डॉग को मानवीय तरीके से पकड़कर एबीसी (Animal Birth Control) सेंटर तक पहुंचाएंगे जहां उनका नसबंदी एवं आवश्यक चिकित्सकीय उपचार कराया जाएगा। इसके उपरांत निर्धारित मानकों के अनुसार उन्हें पुनः उनके क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था से स्ट्रीट डॉग की संख्या नियंत्रित करने के साथ-साथ नागरिकों को भी राहत मिलेगी।
स्ट्रीट डॉग (निराश्रित श्वानों) के संरक्षण के लिए नगर निगम उठाएगा आवश्यक कदमनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा स्ट्रीट डॉग (निराश्रित श्वानों) के संरक्षण, रख-रखाव, नसबंदी एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।नगर निगम द्वारा स्ट्रीट डॉग प्रबंधन के लिए निर्धारित क्षमता के अनुरूप Animal Birth Control (ABC) सेंटर का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, जहाँ निराश्रित श्वानों की वैज्ञानिक तरीके से नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण तथा आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 एवं एबीसी रूल्स, 2023 के प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।शासन की गाइडलाइन के अनुसार स्ट्रीट डॉग को पकड़ने के उपरांत उनकी नसबंदी एवं टीकाकरण कर उन्हें चिन्हित (टैग) किया जाएगा तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनके मूल क्षेत्र अथवा अधिकृत शेल्टर में रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की कार्रवाई मानवीय एवं पशु कल्याण के मानकों के अनुरूप होगी।नगर निगम द्वारा आवश्यकतानुसार शेल्टर व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा तथा श्वानों के भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु हेल्पलाइन एवं त्वरित कार्रवाई तंत्र को भी सक्रिय रखा जाएगा।शासन के निर्देशानुसार अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, खेल परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक परिसरों में स्ट्रीट डॉग के अनियंत्रित प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग, गेट एवं सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संस्थान में नोडल अधिकारी नामित कर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि स्ट्रीट डॉग के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं उन्हें अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा घायल अथवा आक्रामक श्वान की सूचना नगर निगम को उपलब्ध कराएं जिससे समयबद्ध एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों की सुरक्षा और बेहतर शहरी व्यवस्थाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। डॉग कैचर वाहनों के संचालन से स्ट्रीट डॉग के प्रबंधन में तेजी आएगी तथा एबीसी कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।डॉग कैचर वाहन के उद्घाटन के समय पार्षद योगेश सिंघल दीपक चौधरी हरिओम कुमार विपिन चंचल वाल्मीकि लाल सिंह छोटेलाल शर्मा अरविन्द सिंह विनोद कुमार अरुण कुमार. पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा आदि मौजूद थे।



