अलीगढ़ मै उद्यमी लॉन्चपैड कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
द्वितीय चरण में बैंकर्स, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स एवं बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ कार्यशाला आयोजित की

अलीगढ़ मै उद्यमी लॉन्चपैड कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY) एवं एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी लाभार्थियों को प्रदान की गई।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में बैंकर्स, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स एवं बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ऋण स्वीकृति एवं वितरण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें महिलाओं की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र अलीगढ़, समाधान टीम, एलडीएम महोदय , युवा फेलो तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित किया।



