अलीगढ़

पीटीए मार्ग के अलीगढ़-पलवल सेक्शन में भू-अर्जन से प्रभावित कोल एवं खैर के ग्रामों में 30 मई तक बंटेगा प्रतिकर

एडीएम प्रशासन ने कार्मिकों की तैनाती कर शिविर लगाते हुए आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश

अलीगढ़  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं सक्षम अधिकारी भूमि अधिग्रहण पंकज कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334 अलीगढ़-पलवल सेक्शन के निर्माण एवं चौड़ीकरण में भू-अर्जन से प्रभावित तहसील कोल के 08 ग्रामों, तहसील इगलास के 06 ग्रामों एवं तहसील खैर के 28 ग्रामों में भू-स्वामियों को प्रतिकर की धनराशि वितरित की जानी है। उन्होंने बताया कि भू-अर्जन से प्रभावित उक्त ग्रामों के भू-स्वामियों को प्रतिकर की धनराशि वितरित किए जाने के लिए विभिन्न तिथियों में शिविर आयोजित किए जाने के लिए कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है।उन्होंने बताया कि 08 व 09 मई को उसरह रसूलपुर, खण्डेहा, 11 मई को सोतीपुरा, कुराना, फाजिलपुर, 12 मई को टप्पल, हामिदपुर, 13 मई को टप्पल, डोरपुरी, 14 मई को खण्डेहा, उसरह रसूलपुर, 15 मई को बुलाकीपुर, जलालपुर, हीरपुरा, 16 मई को लौहसरा विसावन, लोधा, 18 मई को लोधा, करसुआ, 19 मई को मुकन्दपुर, मईनाथ, 20 मई को बैरमगढ़ी, हरिरामपुर, असरोई, 21 मई को टप्पल, हीरपुरा, 22 मई को बुलाकीपुर, नगला अस्सू, बॉकनेर, 23 मई को सोतीपुरा, खण्डेहा, 25 मई को टप्पल, डोरपुरी, 26 मई को घरबरा, टप्पल, 28 मई को उसरह रसूलपुर, खण्डेहा, कुराना, 29 मई को लोधा, करसुआ, 30 मई को पड़ियावली, बढ़ौली फत्तेखॉ एवं मईनाथ में शिविर लगाए जाएंगे।एडीएम प्रशासन ने तैनात किए गए क्षेत्रीय लेखपाल, भूमि अध्याप्ति अमीन एवं भूमि अध्याप्ति सहायक को निर्देशित किया है कि अपने-अपने ग्रामों के फार्म-सीसी भरवाना एवं अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रतिकर वितरण की कार्यवाही यथाशीघ्र संपादित की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन ग्रामों के काश्तकार बाहर के निवासी हैं अथवा बाहर रहते हैं, उन्हें भी सूचित कर फार्म-सीसी भरवाना सुनिश्चित करें और कार्य प्रगति की आख्या संबंधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन एनएचएआई कार्यालय कलैक्ट्रेट में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!