ताला नगरी की नई पहचान व सौन्दर्यकरण कार्य का महापौर व नगर आयुक्त ने किया शिलान्यास
₹2.99 करोड़ से बनेगा भव्य वेलकम टू अलीगढ़ प्रवेश द्वार-परियोजना के शुभारंभ की महापौर व नगर आयुक्त ने रखी नीवं*

महापौर व नगर आयुक्त के प्रयास से सावरेंगा रामघाट रोड ताला नगरी-तालानगरी प्रवेश द्वार का होगा भव्य सौंदर्यीकरणअतरौली की ओर से शहर में प्रवेश करते ही दिखेगी अलीगढ़ की नई तस्वीर-ताला नगरी सौंदर्यीकरण परियोजना शुरूमाननीय मुख्यमंत्री मंत्री जी के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र में समुचित विकास कार्यो व सौन्दर्यकरण कराने के लिए प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सार्थक प्रयासो के फलस्वरूप तालानगरी की पहचान को और अधिक आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप देने की कवायद अब तेज़ हो गयी है।शनिवार को महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लगभग 3 करोड़ की लागत की इस महत्वपूर्ण परियोजना की विधिवत पूजा अर्चना के साथ निर्माण की पहली नीवं रखी।परियोजना के संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेणना से नगर निगम ने रामघाट रोड स्थित ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार एवं उसके आसपास के क्षेत्र को WELCOME TO ALIGARH (वेलकम टू अलीगढ़ थीम) पर विकसित एवं सौंदर्यीकृत करने के लिए लगभग ₹2.99 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना का ज़मीनी रूप से निर्माण कार्य आज विधिवत शुरू कर दिया है और अगले 3 माह में इस परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।नगर आयुक्त ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत तालानगरी में भव्य व आकर्षक प्रवेश द्वार के साथ साथ ग्रीन बेल्ट, वृक्षारोपण, सेल्फी प्वाइंट, आकर्षक पथ प्रकाश व्यवस्था कलात्मक पेंटिंग, सार्वजनिक जनसुविधाओं, आकर्षक व आधुनिक लैंडस्केपिंग का कार्य कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत ताला नगरी के प्रवेश क्षेत्र को आधुनिक शहरी सौंदर्य के अनुरूप विकसित किया जाएगा सड़क किनारे सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण, घास एवं पुष्पीय सज्जा के माध्यम से पूरे क्षेत्र को नया स्वरूप दिया जाएगा।नगर आयुक्त ने बताया कि तालानगरी के एंट्री निकट (अमर उजाला हैड ऑफिस के ठीक सामने वाले रोड पर) ये भव्य द्वार बनाया जाएगा अगले 3 माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में शहर में सौन्दर्यकरण कार्यो व पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन बेल्ट को बढ़ावा देने की उद्देश्य से इस परियोजना को शुरू किया गया है। परियोजना का उद्देश्य केवल प्रवेश द्वार का निर्माण नहीं बल्कि अलीगढ़ की औद्योगिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला एक ऐसा आकर्षक स्थल विकसित करना है जो शहर में आने वाले आगंतुकों का स्वागत करे और उन्हें अलीगढ़ की विशिष्ट पहचान का अनुभव कराए।ये होंगे कार्यCivil construction work near nagar nigam seema (नगर निगम सीमा के निकट सिविल निर्माण कार्य)खुदाई एवं नींव निर्माण कार्य (फुटिंग, पीसीसी, आरसीसी आदि)स्तंभों एवं पार्शव दीवारों हेतु ईंट कार्य / पत्थर चिनाई
* प्लास्टरिंग एवं क्लैडिंग कार्य (पत्थर, टाइल्स, ग्रेनाइट आदि) सड़क संपर्क क्षेत्र का विकास (कर्ब, पेविंग, एप्रोच रोड फिनिशिंग) आवश्यकतानुसार गेट शटरों की स्थापना।
Architectural & Finishing Work (वास्तु एवं फिनिशिंग कार्य)
* बाहरी फिनिशिंग कार्य (टेक्सचर पेंट, स्टोन क्लैडिंग, सजावटी पैनल)
* वेदरप्रूफ कोटिंग एवं जंग-रोधी उपचार
* साइनेज एवं ब्रांडिंग तत्वों का एकीकरण
Murals & Artistic Wall Treatments (भित्ति चित्र एवं कलात्मक दीवार सज्जा)
* स्थानीय संस्कृति एवं थीम के अनुरूप अवधारणा डिजाइन
* म्यूरल कार्य हेतु सतह की तैयारी
* मौसम प्रतिरोधी रंगों द्वारा भित्ति चित्रों का निर्माण
* सुरक्षात्मक कोटिंग (एंटी-फेड एवं आवश्यकता अनुसार एंटी-ग्रैफिटी)
Sculptures & Installations (मूर्तियां एवं कलात्मक स्थापना कार्य)
* मूर्तियों एवं कला स्थापनाओं का डिजाइन, निर्माण एवं स्थापना
* सामग्रीरू धातु, फाइबर रीइन्फोर्सड प्लास्टिक (FRP), पत्थर आदि
* संरचनात्मक एंकरिंग एवं सुरक्षा प्रावधान।
* समग्र थीम एवं डिजाइन के साथ सामंजस्य
Lighting & Electrical Works (प्रकाश एवं विद्युत कार्य)
* प्रवेश द्वार हेतु सजावटी फसाड लाइटिंग
* लैंडस्केप लाइटिंग (पाथ लाइट, अपलाइटर, स्पॉटलाइट)
* ऊर्जा दक्षता हेतु एलईडी प्रकाश उपकरणों की स्थापना
* विद्युत केबलिंग, नियंत्रण पैनल एवं अर्थिग कार्य
Selfie Point Development (सेल्फी प्वाइंट विकास)
* समर्पित सेल्फी / फोटोग्राफी क्षेत्र का डिजाइन एवं निर्माण
* थीम आधारित बैकड्रॉप अथवा साइनेज की स्थापना
* फोटोग्राफी हेतु उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था
* फिसलन-रोधी फर्श एवं सुरक्षित आवागमन व्यवस्था
* आवश्यकता अनुसार ब्रांडिंग अथवा हैशटैग का समावेश
Seating & Public Amenities (बैठने की व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाए)
* बेंचों की स्थापना (पत्थर, धातु, FRP अथवा वुड-कॉम्पोजिट)
* कूड़ेदान एवं अन्य मूलभूत सार्वजनिक सुविधाओं की व्यवस्था
Landscaping & External Development (भूदृश्य विकास एवं बाह्य कार्य)
* सॉफ्ट लैंडस्केपिंग (पौधे, झाड़ियां, घास आदि)
* हार्ड लैंडस्केपिंग (पेविंग, वॉकवे, एजिंग)
* समग्र दृश्यात्मक थीम के साथ एकीकरण
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम अलीगढ़ शहर के समग्र विकास के साथ-साथ उसकी पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र अलीगढ़ का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ औद्योगिक प्रगति का प्रतीक भी है। यहां विकसित किया जा रहा “वेलकम टू अलीगढ़” प्रोजेक्ट शहर की ऐतिहासिक विरासत, विश्व प्रसिद्ध ताला उद्योग, सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास की झलक प्रस्तुत करेगा।



