अलीगढ़
अम्बुबाची महोत्सव में हवन कर किया महाप्रसाद का वितरण
मां कामाख्या के पावन अम्बुबाची महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किए गए

अलीगढ़। दुबे के पड़ाव स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को मां कामाख्या के पावन अम्बुबाची महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह विधि-विधान से मां कामाख्या का हवन-पूजन पंडित जवाहरलाल के द्वारा संपन्न हुआ, मुख्य यजमान अजय कुमार,विमल वार्ष्णेय, मनीत वार्ष्णेय, ध्रुव वार्ष्णेय रहे और जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मौजूद भक्तों में आरती वार्ष्णेय,मन, मन्नत, मानव रुही आदि



