अलीगढ़

ख़राब निर्माण पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन-4 निर्माण ठेकेदार/फर्मो पर नगर आयुक्त ने लिया कड़ा एक्शन

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जुर्माना, नोटिस व ब्लैकलिस्टेड की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

वार्ड 49 जनकपुरी में ख़राब निर्माण पर मौके पर ही नगर आयुक्त ने ठेकेदार पर लगाया 1 लाख 23 हज़ार का जुर्माना-अन्य फर्म को धीमी गति से कार्य करने पर दिया नोटिसवार्ड 65 मौलाना आज़ाद नगर में निर्धारित समय पर निर्माण कार्य शुरू नही करने पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन-2 फर्मो का अनुबंध निरस्त कर ब्लैकलिस्टेड करने का की कार्रवाईमानक, गुणवत्ता, ख़राब सामाग्री के निर्माण कार्यों पर नगर आयुक्त की प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी-विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्त नगर आयुक्त की कार्रवाई-मानकविहीन निर्माण पर दिखाई कड़ी सख्तीनगर आयुक्त की चेतावनी :- वार्ड 49 में अगर तोड़ कर 3 दिन में पुनर्निर्माण नहीं तो-होगी ब्लैकलिस्टेड कर अनुबंध निरस्त करने एवं धरोहर राशि जब्त करने की कार्रवाई भी-अधीनस्थों को तत्काल नोटिस देने के निर्देशमाननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार की विकास कार्यो में जीरो टोरलेन्स नीति के क्रम में शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने निर्माण ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए वार्ड 49 में ख़राब निर्माण पर एक ठेकेदार पर निविदा राशि के 10 प्रतिशत का मौके पर ही जुर्माना लगाते हुए अगले 3 दिनों में पुननिर्माण न होने पर फर्म को ब्लैकलिस्टेड करने, वार्ड 49 में ही धीमी गति से सड़क, नाली निर्माण करने पर ठेकेदार को नोटिस देने की कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ने वार्ड 65 मौलाना आज़ाद नगर में कच्चे नाले के सहारे सड़क, नाली व अन्य आवश्यक निर्माण कार्यो को निर्धारित समय से शुरू नही करने पर एक्शन लेते हुए 2 फर्मो को तत्काल अनुबंध निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की है।वार्ड 49 का निरीक्षण

शनिवार दोपहर नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन के साथ वार्ड-49 जनकपुरी स्थित पानी की टंकी के पास लगभग ₹12.29 लाख की लागत से गोपाल अपार्टमेंट से कृष्णा अपार्टमेंट एवं अन्य लिंक गलियों तक आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से संचालित पाया गया। फरवरी 2026 में कार्यादेश जारी होने तथा निर्धारित पूर्णता तिथि 7 अप्रैल 2026 बीत जाने के बावजूद जून माह तक कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्मित आर.सी.सी. नाली की गुणवत्ता पर संदेह होने पर मौके पर ही नाली को तुड़वाकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई। परीक्षण में निर्माण सामग्री एवं कार्य गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार हरेंद्र सिंह पर तत्काल निविदा राशि का 10 प्रतिशत जुर्माना मौके पर ही लगाया। नगर आयुक्त ने ठेकेदार को तत्काल नाली तोड़कर अगले 3 दिनों पुननिर्माण की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3 दिन में पुननिर्माण नही होता है तो फर्म को ब्लैकलिस्ट करने, अनुबंध निरस्त करने तथा उसकी समस्त धरोहर धनराशि जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड-49 में ही लगभग ₹14.58 लाख की लागत से वी.पी. सिंह के मकान से आशुतोष गुप्ता के मकान होते हुए अंकुर रावत के मकान तक आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाली को केवल एक ओर बनाए जाने पर संबंधित अवर अभियंता एवं ठेकेदार से औचित्य पूछा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि भवनों के दूसरी ओर स्थित सीवर लाइन से अधिकांश घरों की निकासी जुड़ी हुई है। नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने दोनों ओर कवरयुक्त नाली का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में जल निकासी की कोई समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया तथा संबंधित एसएफआई को विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वार्ड 65 में निरीक्षण नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों के साथ मौलाना आज़ाद नगर स्थित शैतान चौक से पैदल कच्चे नाला के सहारे नगला पटवारी रोड बाईपास तक पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस वार्ड में निर्धारित समय पर सड़क, नाली अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शुरू नही करने वाली फर्म/ठेकेदार मैसर्स विशांत चौधरी व मैसर्स जीपी विल्डर्स की समस्त धनराशि जब्त करते हुए अनुबंध निरस्त कर ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई का बड़ा कदम नगर आयुक्त ने उठाया। नगर आयुक्त ने मौलाना आज़ाद नगर में सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने, घर घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था के लिए अतिरिक्त वाहन लगाने, कच्चे नाले को पक्का करने हेतु व्यय का प्रस्ताव तैयार करने के साथ साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों को तत्काल स्थापित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा जनता के धन का दुरुपयोग करने वाले तथा मानकविहीन निर्माण करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग, अनुबंध निरस्तीकरण, धरोहर राशि जब्ती सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!