तिरंगा कंसर्ट-2026: डीएस डिग्री कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन
मा0 प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

अलीगढ़ प्रदेश के मा0 गन्ना विकास एवं चीनी मिलें और जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी की अध्यक्षता में धर्म समाज डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में तिरंगा कंसर्ट-2026 का भव्य आयोजन किया गया। मा0 मंत्री जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं जनपद वासियों एवं ऑडिटोरियम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।मा0 मंत्री जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व प्रत्येक घर में इस तरह से मनाना चाहिए जिस तरह से अन्य पर्वों जैसे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, दीपावली, होली के त्यौहार मनाते हैं उन्होंने कहा कि भारत की भूमि पर जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा त्यौहार ’’स्वतंत्रता दिवस’’ होना चाहिए। स्वतंत्र भारत के लिए हमारे देश के बहुत से वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत को विश्व में सोने की चिड़िया के रूप में जाना जाता है बहुत जल्दी भारत को विश्व गुरु के रूप में जाना जाएगा इसके लिए हम सभी को कठिन परिश्रम और कार्य करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को दिए गये अच्छी शिक्षा अच्छे संस्कार देश की उन्नति के लिए सहायक होंगे। अच्छी शिक्षा के माध्यम से हमारे युवा रोजगार व्यवसाय का विश्व में अलग जगह बनाएंगे, यही हमारी अमर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर ऑडिटोरियम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों श्रीमती रजनी तौमर, धर्मवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, सुरेन्द्र वार्ष्णेय श्रीमती आभा वार्ष्णेय, पंकज धीरज, बसंत बंसल, सुरेन्द्र शर्मा, कामेश गौतम, सुरेश शर्मा का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर, मा0 विधायक छर्रा ठा0 रवेन्द्र पालसिंह, मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी राजीव शर्मा, जिला महामंत्री श्री शिवनारायण शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ योगेन्द्र कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।



