अलीगढ़ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अलीगढ़ में गुरुवार को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला
भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश एवं गर्व के साथ सहभागिता की

अलीगढ़ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अलीगढ़ में गुरुवार को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, पीआरडी जवानों, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश एवं गर्व के साथ सहभागिता की। सड़कों पर लहराते तिरंगे और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया श्री योगेंद्र कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ एवं श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नगर प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर, अलीगढ़ के मौखिक एवं दूरभाष आदेशानुसार व श्री अतुल गुप्ता,प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर, अलीगढ़ के निर्देशन में तथा श्री सी0पी0सिंह,चीफ़ वार्डन/ कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा कोर के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी नियंत्रक के आवास के पास से सुभाष चौक से प्रारंभ होकर माननीय कल्याण सिंह हेबिटेड सेंटर पर श्रीमती संगीता सिंह मंडला आयुक्त महोदया अलीगढ़ एवं श्री अविनाश कुमार जिलाधिकारी नियंत्रक महोदय नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ तथा श्री योगेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी व कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ आदि अधिकारी गढ़ के साथ मिलकर यात्रा को सुव्यवस्थित संपन्न कराए जाने हेतु शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण हेतु सिविल डिफेन्स/ नागरिक सुरक्षा कोर के सैक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा के जवानों ने शासन प्रशासन के साथ मिलकर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया।तथा 10:00 बजे से डी.एस डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में तिरंगा कंसर्ल्ट प्रेक्षागृह धर्म समाज अलीगढ़ में आयोजित किया गया शासन प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सकुशल सम्पन्न कराया।



