अलीगढ़ इकाई द्वारा सूर्यवंशी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं सम्मानित प्रधानों के सम्मान में एक भव्य श्सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है
सूर्यवंशी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा

भारतीय खटीक एकता महासभा उ०प्र०, अलीगढ़ इकाई द्वारा सूर्यवंशी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं सम्मानित प्रधानों के सम्मान में एक भव्य श्सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम दिनांक 31 मई 2026, दिन रविवार, प्रातः 10:00 बजे से गिरधर फार्म हाउस, निकट बालाजी मंदिर, खेरेश्वर चौराहा, अलीगढ़ में आयोजित होगा।कार्यक्रम में सूर्यवंशी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।भारतीय खटीक एकता महासभा उ०प्र० के पदाधिकारियों ने समस्त पत्रकार बंधुओं एवं सूर्यवंशी समाज के सम्मानित जनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



