अलीगढ़

पांच दिवसीय अनुभावनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस बाल भवन में रचनात्मक गतिविधियों का हुआ आयोजन

बच्चों को अपनी कला एवं कल्पनाशीलता प्रदर्शित करने का मिला अवसर

अलीगढ़  मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अनुभावनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (म्स्च्) का आज प्रथम दिवस सावियो नवजीवन बाल भवन, तालानगरी, सेंट फिदेलिस कैंपस में रचनात्मक एवं सहभागी गतिविधियों के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रथम दिवस युवाओं ने बाल भवन के विद्यार्थियों के साथ समय बिताते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान बच्चों के लिए कैनवास पेंटिंग एवं ड्राइंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया तथा अपनी कल्पनाओं, भावनाओं और रचनात्मक प्रतिभा को रंगों एवं चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया  इस अवसर पर युवाओं ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता की। इससे बच्चों को अपनी कला एवं कल्पनाशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं युवाओं को बच्चों के साथ संवाद, सहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने कहा कि अनुभावनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। बच्चों के साथ इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं में संवेदनशीलता एवं सेवा भावना को भी मजबूत करती हैं।उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय कार्यक्रम के आगामी दिनों में भी बच्चों के साथ विभिन्न रचनात्मक, जागरूकता एवं सहभागी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं और बच्चों के बीच सकारात्मक संवाद एवं आत्मीय जुड़ाव को बढ़ावा मिल सके।  मेरा युवा भारत के इस अनुभावनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा, संवेदनशीलता, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करना तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सकारात्मक अनुभव प्रदान करना है।कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक महिपाल सिंह, मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक विवेक कुमार, तेजस शर्मा, देव शर्मा, अनुकृति वार्ष्णेय एवं पावनी माहेश्वरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!