अलीगढ़

रक्षाबंधन पर अलीगढ़ मंडल में 2.87 लाख से अधिक बहनों व सहयात्रियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार

बहनों ने तीन दिनों में 3.56 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की निःशुल्क यात्रा की

अलीगढ़ : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार ने माताओं, बहनों एवं बेटियों को निःशुल्क बस यात्रा का उपहार देकर उनके पर्व की खुशियों को और बढ़ाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 27 से 29 अगस्त 2026 तक तीन दिनों के लिए महिलाओं को एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। अलीगढ़ मंडल में इस जनकल्याणकारी पहल का व्यापक असर देखने को मिला।
अलीगढ़ मंडल के छह डिपो अलीगढ़, बुद्ध विहार, एटा, हाथरस, कासगंज एवं अतरौली में तीन दिनों के दौरान कुल 2,87,474 महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों ने निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठाया। इन यात्राओं का कुल किराया मूल्य 3,56,06,510 रुपये (तीन करोड़ छप्पन लाख छह हजार पांच सौ दस रुपये) रहा, जिसे यात्रियों से नहीं लिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआरटीसी सतेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार 27 अगस्त को 29,369 महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों ने 33,38,341 रुपये मूल्य की निःशुल्क यात्रा की। वहीं 28 अगस्त को 1,14,643 यात्रियों ने 1,50,94,476 रुपये और 29 अगस्त को 1,43,462 यात्रियों ने 1,71,73,693 रुपये मूल्य की यात्रा निःशुल्क की। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 2,87,474 यात्रियों को 3,56,06,510 रुपये मूल्य की यात्रा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने डिपोवार जानकारी में बताया कि एटा डिपो से सर्वाधिक 94,135 महिलाओं एवं सहयात्रियों ने निःशुल्क यात्रा की, जिनके किराये का मूल्य 97,89,798 रुपये रहा। बुद्ध विहार डिपो से 44,793 यात्रियों ने 56,54,646 रुपये, अलीगढ़ डिपो से 41,333 यात्रियों ने 56,54,979 रुपये, कासगंज डिपो से 39,366 यात्रियों ने 55,03,488 रुपये, हाथरस डिपो से 34,503 यात्रियों ने 44,97,793 रुपये और अतरौली डिपो से 33,344 यात्रियों ने 45,05,806 रुपये मूल्य की निःशुल्क यात्रा का लाभ उठाया।
क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआरटीसी सतेन्द्र कुमार वर्मा ने रक्षाबंधन पर सरकार की इस पहल ने बड़ी संख्या में महिलाओं को अपने मायके एवं परिवारजनों तक पहुंचने में आर्थिक राहत प्रदान की। निःशुल्क यात्रा का लाभ लेने वाली बहनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर सरकार द्वारा दिया गया यह उपहार उनके लिए विशेष खुशी और सम्मान का विषय है। महिलाओं ने सरकार की इस सुविधा को महिला सम्मान, सुरक्षा और संवेदनशीलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!