अलीगढ़

अलीगढ के प्रांगण में 66 आचार्य एवं 120 यजमानों द्वारा नर्मदेश्वर महादेव की 61 से अधिक शिवलिंगों का पूरे विधि विधान से भव्य सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन

भगवान शिव की आराधना का यह पावन माह हम सबके जीवन में खुशहाली लाएगा हम विश्व शांति और कल्याण की कामना करते हैँ

अलीगढ l श्री गंगा सेवा समिति द्वारा आज दिनांक 03 अगस्त 2026 दिन सोमवार को पूर्व निर्धारित और लम्बे समय तक पूर्ण तैयारी कर अचल गुमटी अलीगढ के प्रांगण में 66 आचार्य एवं 120 यजमानों द्वारा नर्मदेश्वर महादेव की 61 से अधिक शिवलिंगों का पूरे विधि विधान से भव्य सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन सभी आचार्य ने संपन्न कराया जिसमें मुख्य यजमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष श्योराज सिंह मेयर प्रशांत सिंघल एवं संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भईया जी, सुभाष गुप्ता (लिटिल) बने l अलीगढ जिले का यह पहला भव्य सामूहिक महारुद्राभिषेक संस्था द्वारा कराया गया और साथ ही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा श्योराज सिंह और जिलापंचायत अध्यक्षा विजय सिंह ने कहा की श्री गंगा सेवा समिति द्वारा यह कार्यक्रम इतना भव्य है कि भगवान शिव की आराधना का यह पावन माह हम सबके जीवन में खुशहाली लाएगा हम विश्व शांति और कल्याण की कामना करते हैँ साथ ही मेयर प्रशांत सिंघल और उनकी धर्म पत्नी ने ने कहा कि यें बहुत बड़ा वैदिक अनुष्ठान है जो श्री गंगा सेवा समिति ने पूर्ण मन से संपन्न कराया है संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज शैली ने कहा की शिव की महिमा से बड़े बड़े संकट दूर हों जाते हैँ आज इस अनुष्ठान में हम जो आत्म शांति मिली है वो सनातन संस्कृति की धरोहर है हमे गर्व है की हम सनातनी हैँ हमारी यह संस्था आगे भी इससे बड़े वैदिक अनुष्ठान कराती रहेगी श्री गंगा सेवा समिति के संरक्षक योगिराज हितेषी महाराज के सानिध्य में इस अनुष्ठान को पूर्ण किया गया और हितेषी महाराज ने कहा कीसच्चा सनातनी वह है जो शाश्वत सत्य, करुणा, धर्म, और मानवीय मूल्यों का पालन करता है। ‘सनातन’ का अर्थ है जिसका न आदि हो और न अंत। हम सब अपने पुण्य कर्मो को जागृत करें और पाप का अंत करें यही सनातन धर्म है मानवता, अनुशासन, प्रेम ही हमारी पहचान होनी चाहिए करीब 04 घंटे चले पूर्ण अनुष्ठान के पश्चात भगवान शिव की आरती महाआरती हुई तत्पश्चात सभी यजमानो ने अपने अपने आचार्य का आशीर्वाद लिया और बाद में योगिराज हितेषी महाराज ने सभी को प्रसाद दिया सभी ने संस्था द्वारा किये व्रत के फलाहार की व्यवस्था से फलाहार गृहण किया श्री गंगा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई राम कुमार शर्मा, गिर्राज शर्मा, अविनाश अग्रवाल एडवोकेट, धर्मेंद्र स्वामी, दया शंकर शर्मा, आभा वार्ष्णेय, विजय वत्स, एम पी सिंह, अजय शर्मा, हर्ष शर्मा, रजनी वार्ष्णेय, सतेंद्र शर्मा, बंटी शर्मा, अंशुल शर्मा, आचार्य खेलेंन्द्र शास्त्री, डा आशा राठी, वैध राम कुमार शर्मा, नीलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहें l

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!