अलीगढ़
अलीगढ़ के फॉर्च्यून होटल में अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया
अलीगढ़ के एसएसपी नीरज सिंह जादौन, अलीगढ़ और कोल विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे

अलीगढ़ के फॉर्च्यून होटल में अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू, अलीगढ़ के एसएसपी नीरज सिंह जादौन, अलीगढ़ और कोल विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पर्यटन विकास को लेकर चर्चा हुई और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में अलीगढ़ को मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक और ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने सहित जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



