मुश्किल घड़ी में बीमार सतीश के परिवार का सहारा बनी हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था
आर्थिक तंगी से जूझ रहे अतरौली क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी श्री सतीश कुमार (45 वर्ष) के परिवार के लिए उस समय उम्मीद की किरण जगी,

मुश्किल घड़ी में बीमार सतीश के परिवार का सहारा बनी हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था अलीगढ़
अलीगढ़। आर्थिक तंगी से जूझ रहे अतरौली क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी श्री सतीश कुमार (45 वर्ष) के परिवार के लिए उस समय उम्मीद की किरण जगी, जब उनकी पत्नी श्रीमती मीना देवी ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था से मदद की गुहार लगाई। सतीश कुमार पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनका पहले भी बड़ा ऑपरेशन हो चुका है। इलाज का खर्च जुटाने के लिए परिवार को मकान का एक हिस्सा तक बेचना पड़ा। ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रक्त की भी आवश्यकता पड़ी। हैंड्स फॉर हेल्प की टीम ने चिकित्सकों से संपर्क कर आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की। समाज के सहयोग से दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा शांति ब्लड बैंक, जिला अस्पताल रक्तकोष एवं मेडिकल कॉलेज रक्तकोष के सहयोग से रक्त की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। इस मानवीय प्रयास में हमज़ा मेडिकल स्टोर के उस्मान भाई ने भी सहयोग करते हुए उचित दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराईं। संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना ही संस्था का उद्देश्य है। सतीश कुमार के इलाज में संस्था द्वारा हरसंभव सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं संबंधित संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। हैंड्स फॉर हेल्प ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री सतीश कुमार शीघ्र स्वस्थ होकर अपनी दोनों बेटियों और परिवार के बीच लौटें। इस कार्य मे आप सभी का सहयोग के साथ संस्था के डॉ डी के वर्मा, चिराग कुमार, नीरज रानी,रामू रावत उस्मान भाई, संस्थाध्यक्ष सुनील कुमार आदि रहे



