अलीगढ़

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया

अभियान में चाइल्ड लाइन प्रभारी श्री गौरव चंदेल  के निर्देशन में रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से केस वर्कर योगेंद्र सिंह द्वारा सहभागिता करते

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु तिरंगा यात्रा, फ्लैग मार्च एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान में चाइल्ड लाइन प्रभारी श्री गौरव चंदेल  के निर्देशन में रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से केस वर्कर योगेंद्र सिंह द्वारा सहभागिता करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में बाल सुरक्षा एवं संरक्षण के दृष्टिगत सतर्कता बरती गई तथा यात्रियों एवं बच्चों की सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त, अलीगढ़ श्री गुलजार सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ श्री अजीत कुमार तिवारी मय स्टाफ, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी श्री जितेंद्र द्विवेदी मय स्टाफ, निरीक्षक सीआईबी श्री प्रभात चौधरी मय स्टाफ एवं डॉग स्क्वायड द्वारा संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में तिरंगा यात्रा एवं गश्त की गई।
इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, पार्किंग एरिया, यार्ड तथा आने-जाने वाली ट्रेनों में सुरक्षा एवं सघन चेकिंग की गई।
रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, अलीगढ़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित सहायता हेतु विशेष सतर्कता एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!