भाजपा युवा नेता संजय मलिक के कार्यालय का राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने किया उद्घाटन
अलीगढ़ के मथुरा बाईपास स्थित वेलकम गार्डन में भाजपा युवा नेता संजय मलिक के नए कार्यालय का उद्घाटन

अलीगढ़ के मथुरा बाईपास स्थित वेलकम गार्डन में भाजपा युवा नेता संजय मलिक के नए कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी इरफान मलिक ने अलहदादपुर नींवरी स्थित स्कूल मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर माननीय राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग की गई।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अलहदादपुर नींवरी के स्कूल मार्ग की समस्या का संबंधित अधिकारियों से परीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



