जाफ़री ड्रेन की निर्माणाधीन 7 पुलियों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
लगभग 70% निर्माण कार्य पर नगर आयुक्त ने व् किया संतोष व्यक्त-शेष निर्माण कार्य को अगले 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश*

शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर की जलनिकासी के प्रमुख स्रोत अलीगढ़ ड्रेन व जाफ़री ड्रेन(ओज़ोन सिटी नहर) को पूर्ण रूप से अवैध पुलियों व अवैध निर्माण से मुक्त कराये जाने के लिए गत दिनों ओज़ोन रोड पर जल प्रवाह को रोकने वाली अवैध पुलियों को नगर निगम द्वारा ध्वस्त किया गया था। जनहित में नगर निगम द्वारा लोगों की सहूलियत के लिए इस ड्रेन पर 7 पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है।मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस ओज़ोन रोड स्थित इस ड्रेन पर निर्माणाधीन 7 पुलियों के निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर निर्माण कार्य तेज़ी से होता हुआ मिला लगभग 70% निर्माण कार्य पूर्ण हो गया शेष 30%निर्माण कार्य को अगले 10 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता अखण्ड प्रताप सिंह को दिए।



