अलीगढ़

सावन के दूसरे सोमवार पर खेरेश्वर धाम मंदिर में लगी नागरिक सुरक्षा कोर के जवानो की ड्यूटी

नागरिक सुरक्षा कोर की जवानों ने शासन प्रशासन के साथ मिलकर कावड़ यात्रियों की सहायता एवं जलाभिषेक शकुशल संपन्न कराया

सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर अलीगढ़ में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर नागरिक सुरक्षा कोर  सिविल डिफेन्स के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। प्रभारी उप नियंत्रक एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री अतुल गुप्ता के मौखिक एवं दूरभाष आदेशानुसार, अपर जिलाधिकारी नगर एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा चीफ वार्डन एवं कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह की उपस्थिति में नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई। सावन के दूसरे सोमवार को प्रथम पारी में सुबह 5 बजे से 10 बजे तक तथा दूसरी पारी में सुबह 10 बजे से जलाभिषेक समाप्ति तक नागरिक सुरक्षा कोर के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा जवानों की ड्यूटी लगाई गई। जवानों की तैनाती क्वार्सी चौराहा, दुबे का पड़ाव चौराहा, अचलेश्वर महादेव मंदिर अचल सरोवर, राज राजेश्वर मंदिर सासनी गेट, सरसौल चौराहा, खेरेश्वर धाम मंदिर चौराहा और खेरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रही।इस दौरान नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों ने शासन और प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सहायता की। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने में भी जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों की मुस्तैदी और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के चलते सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक का कार्यक्रम सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

 

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!