स्मार्ट सर्विलांस हाई रेजोल्यूशन कैमरो से लैस हो रहा शहर- अब शहर के कोने कोने पर होगी नगर निगम की पैनी नज़र
जल्द शहर के बाज़ार व मुख्य मार्ग होंगे ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण से मुक्त-अतिक्रमण करने वालों पर लगेगा अंकुश

शमशाद मार्केट पर अगले तीन दिनों में- सोमवार से मामू भांजे में मंगलवार से रामघाट रोड जमालपुर सहित व्यस्तम बाज़ार लैस होंगे स्मार्ट सर्विलांस हाई रेजोल्यूशन कैमरो सेरसलगंज चौराहे से बाराद्वारी से रघुवीर पुरी होली चौक तक नगर निगम ने लगाए 30 स्मार्ट सर्विलांस हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाने का कार्य हुआ पूर्णअतिक्रमण, गंदगी की शिकायतों पर होगी प्रभावी कार्रवाई- अब नगर निगम की इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से शहर के चप्पे चप्पे पर होगी पैनी नज़रनगर आयुक्त का वादा:- अगले 15 दिनों में शहर का हर कोना होगा नगर निगम की परिधि मेंअतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने, नियम तोड़ने, गलत पार्किंग करने वालो पर कसेगा शिकंजा-होगी ऑटोमेटिक कार्रवाई आई ट्रिपल सी के माध्यम सेअगले 15 दिनों में मुख्य बाज़ारो में अतिक्रमण पर अंकुश के लिए नगर निगम बनवायेगा पीली पट्टी- पीली पट्टी की परिधि में ही धकेल, दुकान, पार्किंग और सामान को रखना होगा अनिवार्यशहर की स्वच्छता और अतिक्रमण के साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की दिशा में नगर आयुक्त ने लिया स्मार्ट निर्णय- जल्द दूसरे चरण में शमशाद मार्केट, मामू भांजा, समद रोड सेंटर पॉइंट पर भी लगेंगे स्मार्ट सर्विलांस हाई रेजोल्यूशन कैमरेइंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कैमरे हुए इंटीग्रेटेड-शहर की स्वच्छता और सुंदरता से खिलवाड़ करने वालों पर होगी ठोस कार्रवाईनगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को प्रभावी एवं आधुनिक बनाने तथा आम नागरिकों को अतिक्रमण एवं ट्रैफिक जाम से होने वाली परेशानियों से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की गई है। इस क्रम में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त बाजारों में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम से युक्त हाई-रेजोल्यूशन कैमरों की स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।नगर निगम द्वारा यह पहली बार है कि शहर की स्वच्छता, अतिक्रमण पर अंकुश एवं नगरीय सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मज़बूत करने के लिए इस प्रकार की आधुनिक व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रथम चरण में रसलगंज क्षेत्र को चयनित करते हुए यहां लगभग 30 हाई-रेजोल्यूशन कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों, बार-बार गंदगी फैलाने वालों एवं ट्रैफिक बाधित करने वालों पर कड़ी निगरानी व नज़र रखना है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इन सभी कैमरों को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जोड़ा गया है, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। इस स्मार्ट तकनीक के माध्यम से शहर की प्रमुख बाज़ारो के पूरा मार्ग अतिक्रमण एवं जाम मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम की तकनीकी टीम के साथ रसलगंज मछली मार्केट एवं मलखान सिंह चिकित्सालय के समीप लगाए गए कैमरों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि रसलगंज के उपरांत शमशाद मार्केट पर अगले तीन दिनों में- सोमवार से मामू भांजे में मंगलवार से रामघाट रोड, जमालपुर सहित व्यस्तम बाज़ार में स्मार्ट सर्विलांस हाई रेजोल्यूशन कैमरो को स्थापित किया जाए।उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता, अतिक्रमण एवं ब्यूटीफिकेशन कार्यों के आसपास अवैध रूप से सामान रखकर ट्रैफिक बाधित करने वाले व्यक्तियों को इन कैमरों के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा इन कैमरों से प्राप्त साक्ष्यों (एविडेंस) के आधार पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जाएगा जिसमें सामान जब्ती के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया कि इन कैमरों सेअतिक्रमण, गंदगी की शिकायतों पर होगी प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी साथ ही साथ अब नगर निगम की इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से शहर के चप्पे चप्पे पर होगी पैनी नज़र भी बन सकेगी।उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में शहर का हर कोना नगर निगम की परिधि में होगा, अतिक्रमण करने, गंदगी फैलाने, नियम तोड़ने, गलत पार्किंग करने वालो पर ठोस शिकंजा कसा जाएगा ताकि आम जनमानस को सुगम यातायात अतिक्रमण मुक्त स्वच्छ और सुंदर शहर में घूमने का आनंद मिल सके। इन कैमरों की मदद से ऑटोमेटिक कार्रवाई आई ट्रिपल सी के माध्यम से की जाएगी।उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में मुख्य बाज़ारो में अतिक्रमण पर अंकुश के लिए नगर निगम पीली पट्टी बनवाने जा रहा है इस पीली पट्टी की परिधि में ही धकेल, दुकान, पार्किंग और सामान को रखना होगा जो व्यक्ति नियम का पालन नहीं करेगा उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाएगी*नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम शहर को अतिक्रमण एवं ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से न केवल अतिक्रमण करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी बल्कि गंदगी फैलाने वाले एवं सफाई व्यवस्था को बाधित करने वालों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कैमरों के माध्यम से निगरानी कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिन्हित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार टीम भेजकर उनका सामान जब्त करने के साथ-साथ नियमा



