महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश की महान विभूति थे मोहन लाल गौतम
24 नंवबर 1925 को काकोरी ट्रेन कांड में लाहौर से गिरफ्तार हुए

अलीगढ़: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहनलाल गौतम देश की महान विभूति थे।उक्त उद्गार जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहनलाल गौतम की 129 वीं जयंती पर क्वार्सी कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गौतम जी 24 नंवबर 1925 को काकोरी ट्रेन कांड में लाहौर से गिरफ्तार हुए थे। वह संविधान सभा के सदस्य और अलीगढ़ के क्वार्सी कृषि फार्म के जनक भी थे।
इस मौके पर प्रधान सहायक रतन सिंह चौहान, वरिष्ठ सहायक निधीश सक्सेना, अमित सैनी, हरीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार के धर्मवीर सिंह, देवेन्द्र प्रताप गौतम, बसंत बंसल आदि ने मोहनलाल गौतम के चित्र पर माल्यार्पण किया। अंत में आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय और सारसौल चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।



