पुरानी चुंगी पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी निजात
पुरानी चुंगी फ्लाई ओवर से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सेनटरी गेट का यातायात व्यवस्था बनेगी सुगम

पुरानी चुंगी पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नगर आयुक्त ने की व्यवस्था में सुधार की पहल- एसपी ट्रैफिक के साथ अर्बन प्लानर व सिविल इंजीनियरों की टीम के साथ किया निरीक्षणपुरानी चुंगी फ्लाई से सेनटरी गेट आने वाले रास्ते से हटेंगे अनावश्यक विद्युत पोल, अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण-सुगम यातायात के लिए बाधक अतिक्रमण को चिन्हित करने के नगर आयुक्त के निर्देशअलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर की प्रमुख ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुरानी चुंगी चौराहे के ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पुरानी चुंगी फ्लाईओवर से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सेनटरी गेट, जमालपुर एवं शमशाद मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से आमजन को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, अर्बन प्लानर एवं सिविल इंजीनियरों की संयुक्त टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चौराहे का भौगोलिक आकार अपेक्षाकृत छोटा होने के साथ-साथ सड़क के दोनों ओर फैले स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण तथा अनावश्यक विद्युत पोल यातायात व्यवस्था में प्रमुख बाधा बन रहे हैं। इन कारणों से चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने पर लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिससे आमजन विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक प्रभावी एवं व्यावहारिक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाए। इस योजना के अंतर्गत फ्लाईओवर से सेनटरी गेट तक के मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने अनावश्यक विद्युत पोलों की शिफ्टिंग सड़क चौड़ीकरण एवं चौराहे के पुनर्संरचना(री-डिजाइन) के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा पुरानी चुंगी चौराहा शहर के अत्यंत व्यस्ततम स्थानों में से एक है यहां ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि तकनीकी समाधान अपनाकर यातायात को सुगम बनाया जाए। अतिक्रमण हटाने, पोल शिफ्टिंग, मार्ग चौड़ीकरण एवं वैज्ञानिक ट्रैफिक प्लानिंग के माध्यम से जल्द ही इस क्षेत्र को जाम मुक्त बनाया जाएगा जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।



