अलीगढ़

गणेश चौथ पर गूंजे भक्ति के स्वर, अचलताल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर में रविवार को गणेश चौथ के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन

अलीगढ़ | अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर में रविवार को गणेश चौथ के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया।मंदिर के महंत विनय नाथ महाराज ने बताया कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना का इस दिन विशेष महत्व है। शाम 4 बजे शुरू हुई भजन संध्या में स्थानीय महिला भजन मंडली ने गणेश वंदना और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया।ढोलक-मंजीरे की गूंज के बीच पूरा मंदिर परिसर “गणपति बप्पा मोरया” और “गणेश जी महाराज की जय” के जयघोष से गूंज उठा।भजन संध्या के बाद महंत विनय नाथ महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न कराई। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर कुमकुम वार्ष्णेय, राधिका, सुनीता गुप्ता, ममता, सीमा, सरोज, पुनीता, पिंकी, विमलेश, वीना, सरला, करिश्मा सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!