अलीगढ़

नशा मुक्ति विकसित भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के संबोधन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की सहभागिता

माननीय प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से नशे के प्रति जागरूक रहने स्वयं से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने का आवाहन किया

अलीगढ  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीयव्यापी अभियान नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत अलीगढ़ जिले में विभिन्न विद्यालयों में वर्चुअल वेबसाइट के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  इसी श्रृंखला में माय भारत( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं वार्ष्णेय महाविद्यालय तथा धर्म समाज महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य भर में आध्यात्मिक संगठनों शैक्षणिक संस्थानो तथा युवा संगठनों को एक मंच पर लाकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरुद्ध सामूहिक प्रयास करना है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ संजीव वार्ष्णेय की गरिमामयी उपस्थिती रही
अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री जी ने युवाओं से नशे के प्रति जागरूक रहने स्वयं से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और नशा मुक्ति युवा ही एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। कार्यक्रम में दोनों ही विद्यालयों से एनएसएस  कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर माय भारत वॉलिंटियर्स, एनएसएस वॉलिंटियर्स , एन सीसी के कैडेट्स एवं सभी छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन में जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी, प्राचार्य वार्ष्णेय कॉलेज नीता, कार्यक्रम अधिकारी गुंजन, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक महिपाल सिंह सभी सभी युवाओं द्वारा रैली निकालकर  नशा मुक्ति के प्रति समाज में जन जागरूकता फैलाने का संदेश दिया ।यह आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!