अलीगढ़

हज-2027: हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई द्वारा यात्रियों का किया गया चयन

मदरसा एमएफआई एकेडमी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल हमदर्द नगर मंे बनाया गया हज ई-सुविधा केन्द्र

अलीगढ़ 05 अगस्त 2026 (सू0वि0): हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों का हज कमेटी ऑफ इण्डिया हज हाउस मुम्बई द्वारा ऑनलाइन कुर्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश से आवेदन करने वाले 22510 आवेदकों का चयन कर लिया गया है जिसकी सूचना हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई द्वारा सभी यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड फोन नम्बर पर उपलब्ध करा दी गयी है। इसके अतिरिक्त सभी चयनित हज यात्रियों की सूची वेव साइट https://www.hajcommittee.gov.in व www.hajcommittee.up.gov.in पर यात्रियों की सुविधा के लिए अपलोड कर दी गयी है। इस सूची में कवर नम्बर व बैंक रिफरेंस नम्बर भी अंकित कर दिया गया है ताकि चयन आवेदकों को प्रथम किश्त 152300 रूपये जमा करने में कोई असुविधा न हो।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी ने उक्त जानकारी देते हुए धनराशि जमा करने से संबधिंत सभी विवरण हज यात्रियों को उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया है कि प्रत्येक प्रोवीजनली चयनित आवेदक को प्रति यात्री प्रथम किश्त के रूप में 152300 रूपये 10 अगस्त तक हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई के युनियन बैंक व भारतीय स्टेट बैंक इण्डिया खाते में जमा करना होगा। हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई के बैंक खाते में धनराशि जमा करने के लिए पे-इन-स्लिप वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। चयनित हज आवेदक निर्धारित धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट व हज सुविधा ऐप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से भी जमा कर सकते है।उन्होंने बताया कि धनराशि जमा करने के उपरान्त प्रत्येक हज यात्री को धनराशि जमा की पे-इन-स्लिप स्वतः हस्ताक्षरित हज आवेदन फार्म घोषणा पत्र, अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट के लिए घोषणा पत्र मेडिकल स्क्रीनिंग एण्ड फिटनेस सर्टिफिकेट (जो वेबसाइट पर उपलब्ध है) हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई के पोर्टल पर अपने लॉग-इन-आईडी से अपलोड करना होगा।
यदि किसी हज आवेदक को उक्त प्रपत्र अपलोड करने में कोई असुविधा होती है तो ऐसे आवेदकों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय पर भी प्रपत्रों को अपलोड करने की व्यवस्था की गयी है। यात्री हज ई-सुविधा केन्द्र मदरसा एमएफआई एकेडमी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल हमदर्द नगर से सुविधा प्राप्त कर सकते है।
—-

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!