अलीगढ़

जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों से उपचार, भोजन और विधिक सहायता की ली जानकारी

विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से किया संवाद

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने जिला कारागार का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सचिव ने जिला कारागार स्थित अस्पताल का जायजा लिया और वहां भर्ती अस्वस्थ बंदियों से उनके उपचार केसंबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों ने उपचार से आराम मिलने की बात बताई। उन्होंने बंदियों से भोजन की गुणवत्ता एवं पर्याप्तता के संबंध में भी जानकारी ली, जिस पर बंदियों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्राधिकरण सचिव ने कारागार में चल रहे विद्यालय का भी निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी की।सचिव ने महिला बैरक समेत अन्य बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से जिला कारागार प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की समस्याहोने के संबंध में जानकारी ली। बंदियों ने किसी भी प्रकार की समस्या होने से इनकार किया। इस दौरान बंदियों से उनके प्रकरणों में अधिवक्ता उपलब्ध होने के संबंध में भी जानकारी ली गई। जिन बंदियों के प्रकरणों में अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क लीगल एड डिफेन्स काउंसिल अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि ऐसे सभी बंदियों से संपर्क कर उनके निःशल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त किए जाएं, जिनके प्रकरणों में अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए, ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके निरीक्षण के दौरान जिला कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!